संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:29 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66ec9ea692321f9b7902e804″,”slug”:”middle-aged-man-jumped-from-the-bridge-into-the-river-missing-orai-news-c-224-1-ka11004-119886-2024-09-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अधेड़ ने पुल से नदी में लगाई छलांग, लापता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:29 AM IST

रामपुरा। थाना क्षेत्र के पचनद संगम पर बने पुल से अधेड़ ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुल के ऊपर उसके कपड़े व सामान पड़ा मिला। पर ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
थाना क्षेत्र के कंजौसा के पास पचनद संगम पर बने नदी के पुल से गुरुवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अज्ञात व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अधेड़ पुल पर आया और बीच पुल पर अपने कपड़े उतारकर रखने के बाद नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को पानी में कूदे अधेड़ द्वारा पुल पर छोड़ी गई सफेद छोटी चेक की फुल बांह शर्ट, काला पेंट, सफेद साफी, चश्मा, ब्राउन कलर की चप्पल, पानी की बोतल, जेब में 25 रुपये व एक चांदी की अंगूठी, बीड़ी, लाइटर व तारीख लिखी एक पर्ची पड़ी मिली। जानकारी पर वहां भीड़ लग गई। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई पर कुछ पता नहीं चला।