संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sat, 21 Sep 2024 04:20 AM IST


Dal Bahadur becomes president of block chief association, Dharmendra general secretary

रायबरेली में शुक्रवार को मोटल होटल में ब्लॉक प्रमुख संघ के नवानिर्वाचित पदाधिकारी।

Trending Videos



रायबरेली। वर्षों बाद शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख संघ के पदाधिकारियों का चुनाव शहर के एक होटल में हुआ। सर्वसम्मति से भाजपा उपाध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख जगतपुर दलबहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राही प्रमुख धर्मेंद्र बहादुर यादव को महामंत्री बनाया गया। शिवगढ़ प्रमुख हनुमंत सिंह को संघ को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Trending Videos

अन्य पदाधिकारियों में सलोन प्रमुख अंजू कुशवाहा व डलमऊ प्रमुख शिवराम रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। दीनशाह गौरा की ब्लॉक प्रमुख सविता मौर्या को मंत्री और सतांव प्रमुख आशुवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवक्ता की जिम्मेदारी ऊंचाहार प्रमुख प्रतिनिधि बीएन मौर्या को मिला है। कार्यकारिणी के सदस्यों में बछरावां प्रमुख अमन सिंह और खीरों प्रमुख नीलू सिंह को शामिल किया गया है।

नए जिलाध्यक्ष दल बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार के नीतिगत विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों से अपनी मांगों को पूरा कराकर विकास कार्यों में तेजी लाएंगे। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *