संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:19 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66ededcd51160bd5c0078d84″,”slug”:”a-wall-fell-on-an-old-woman-taking-a-bath-and-she-died-orai-news-c-224-1-ka11004-119956-2024-09-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: स्नान कर रही वृद्धा के ऊपर गिरी दीवार, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:19 AM IST

रामपुरा। स्नान कर रही वृद्धा के ऊपर दीवार गिर गई। जिससे वह मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के लिडऊपुर निवासी हरीकिशन की 60 वर्षीय पत्नी माया देवी शुक्रवार दोपहर बाथरूम में स्नान कर रही थी, तभी उनके ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे वह मलबे के नीचे दब गईं। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने वृद्धा को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया कि उनके दो पुत्र हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।