मुहम्मदाबाद (जालौन)। सन् 1990 में जो लोग हिंदुओं से कश्मीर खाली करने की बात करते थे, आज उनका पता नहीं है। धन्यवाद करो मोदी का जो बांग्लादेश के हिंदुओं को बचा लिया नहीं तो वहां से हिंदुओं का नामोनिशान मिट जाता। यह बात उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने एक कार्यक्रम में कही।

Trending Videos

जिले के कुसमिलिया गांव में पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह राजपूत की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि याद करो सन् 1990 को जब माइक से हिंदुओं को कश्मीर खाली करने का हुक्म दिया जाता था और बहन बेटियों को घर में यातनाएं दी जाती थी। धन्य हो आप लोग जो मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है, जिसने अपने देश को तो छोड़ो दूसरे देश के हिंदुओं की भी रक्षा की और बांग्लादेश से हिंदुओं को बचा लिया।

जो मूर्ख जातिगत जनगणना की बात करते हैं, उन्हें पता है कि जब बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा था, तब मुसलमानों ने सोचा था कि कौन ब्राह्मण है, कौन क्षत्रिय है। कहा कि जब देश बचेगा तो आप बचेंगे। मोदीजी ने बुंदेलखंड में एक्सप्रेसवे की सौगात दी। बुंदेलखंड राज्य के लिए सभी को साथ आना चाहिए। एक पत्रकार ने जब अखिलेश के योगी को मठाधीश कहने वाले बयान की बात कही तो उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार थी तो अखिलेश के पिता मुलायम सिंह बलात्कार होने पर कहते थे कि बच्चे हैं, गलतियां हो जाती हैं, उनके खुद माफिया से संबंध रहे हैं। अखिलेश का माफिया अतीक, व मुख्तार से पुराना नाता रहा है।

इस दौरान पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, जिला पंचायत सदस्य घनश्याम अनुरागी, हमीरपुर सांसद अजेंंद्र सिंह राजपूत, विधायक कालपी विनोद चतुर्वेदी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, आरपी निरंजन, विजय चौधरी ने अपने विचार रखे। इस दौरान ब्रजेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, सुरेंद्र राजपूत, प्रदीप राजपूत, केके राजपूत,लाल सिंह, अशोक राठौर,रमाकांत द्विवेदी, लक्ष्मणदास बबानी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज राजपूत व युद्धवीर कंथरिया ने किया। कार्यक्रम शुरू होने पर उरई-राठ रोड पर जैसे ही उनका काफिला खुली जीप से पहुंचा तो थोड़ी देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *