Orai News: जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल में तालाब में नहाने गए चार किशोर डूब गए। इनमें दो को बचा लिया गया, जबकि दो की मौत हो गई।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66efe941efd530e17e0492dc”,”slug”:”four-teenagers-who-went-to-bathe-in-a-pond-drowned-two-were-saved-and-two-died-referred-to-higher-center-2024-09-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: तालाब में नहाने गए चार किशोर डूबे, दो को बचाया और दो की मौत, हायर सेंटर रेफर…परिजनों में कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

चुर्खीबाल तालाब
– फोटो : amar ujala
उरई में तालाब में नहाने गए चार मासूम डूब गए। इनमें दो मासूम किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो को बचा लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल है।
बताया गया कि जालौन के मोहल्ला चूर्खीबाल के रहने वाला सोहिल (10) उर्फ कल्लू और अकरम (11) उर्फ नाजिर अली अपने दो अन्य साथियों के साथ मोहल्ले में बने तालाब में नहाने गया था। सभी नहाते-नहाते गहरे तालाब में चले गए और डूब गए। चारों किशोरों को तालाब में डूबता देख आसपास के लोगों ने छलांग लगाकर बचाया।
उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जालौन में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सोहिल और अकरम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत नाजुक होने पर यर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।