Jalaun News: माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में अधेड़ को सांप ने डस लिया। जिसके बाद उसने सांप को ही बोरी में बंद कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था तब उसने बोरी में बंद सांप को खोल दिया।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66f2ae408c8290adff06c2f0″,”slug”:”a-man-was-bitten-by-a-snake-in-jalaun-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”विचित्र प्राणी: डॉक्टर ने पूछा- किस सांप ने डसा तो शख्स ने खोल दी बोरी, अस्पताल में मच गई खलबली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बोरी में बंद सांप को खोलता अधेड़
– फोटो : अमर उजाला
माधौगढ़ में अधेड़ को सांप ने डस लिया। जिस पर उसने सांप को ही बोरी में बंद कर लिया। परिजन जानकारी मिलने पर उन्हें सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा तो अधेड़ ने बोरी खोल दी। जिससे अस्पताल परिसर में खलबली मच गई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी बृजनंदन सिंह को मंगलवार को सांप ने डस लिया। इससे गुस्साए अधेड़ ने सांप को पकड़ कर बोरी में बंद कर लिया।
परिजनों ने उसे एंबुलेंस से ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया।। वहां पर डॉक्टर ने पूछा कि कौन सा सांप था। जिस पर उसने बोरी में बंद सांप को खोल दिया। जिससे अस्पताल में खलबली मच गई। डॉक्टर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को पकड़ कर ले गई। डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।