{“_id”:”66f32f0e0de67c1a9b0d6717″,”slug”:”fire-broke-out-with-explosion-in-transformer-30-thousand-people-affected-orai-news-c-224-1-ka11004-120144-2024-09-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ लगी आग, तीस हजार की आबादी प्रभावित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST

उरई। शहर के मैकेनिक नगर में स्थित ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। यह हादसा रविवार देर रात हुआ, जब ट्रांसफार्मर अचानक फट गया और आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ी आधे घंटे की देरी से पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ट्रांसफार्मर फुंकने से मैकेनिक नगर सहित आस-पास के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली सप्लाई ठप हो गई, जिससे करीब तीस हजार लोग प्रभावित हुए। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मर के साथ ही चार बिजली के बॉक्स और अंडरग्राउंड बंच केबल भी जल गई। इस तकनीकी नुकसान की वजह से बिजली आपूर्ति बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन पूरी तरह से सप्लाई बहाल होने में समय लगेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना मिलने के लगभग आधे घंटे बाद पहुंची, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था। हालांकि, दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक इलाके की बिजली व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो चुकी थी। जेई जगदीश वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के साथ ही चार बॉक्स और अंडरग्राउंड बंच केबल पूरी तरह से जल चुके हैं। इसे बदलने में 2 से 3 दिन का समय लगेगा। अस्थायी रूप से बिजली सप्लाई चालू करने का विकल्प ढूंढा जा रहा है, लेकिन बॉक्स बदलने में भी समय लगेगा।
