संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 27 Sep 2024 10:15 PM IST

लखनऊ। सरोजनीनगर के रहीमाबाद इलाके में खनन से बने तालाब में डूबे किशोरों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजनों ने दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी भी परिवार ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

Trending Videos

सरोजनीनगर के विष्णुनगर निवासी पेंटर मनमोहन का बेटा दुर्गेश (15) और मुरली विहार के प्लंबर मनोज का बेटा मानस (13) दोनों ही नौवीं कक्षा के छात्र थे। दोनों अपने तीसरे दोस्त के साथ बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे कोचिंग पढ़ने साइकिल से जा रहे थे। रहीमाबाद क्षेत्र में पंचकुटी के सामने खनन से बने तालाब में दुर्गेश नहाने लगा। कुछ ही देर में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए मानस तालाब में उतरा तो वह भी डूब गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस का दावा, नहीं मिली अब तक कोई शिकायत

एसीपी विनय द्विवेदी के समझाने पर परिजन देर रात पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मानस का अंतिम संस्कार माल स्थित उसके पैतृक गांव में किया गया, जबकि दुर्गेश के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भैसाकुंड में किया। उन्होंने बताया कि हादसे के संबंध में दोनों के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें