संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:20 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”66f71aab76106c0a3f0185a4″,”slug”:”married-woman-jumps-in-front-of-car-with-her-child-in-front-of-police-station-orai-news-c-224-1-ka11004-120289-2024-09-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कोतवाली के सामने विवाहिता बच्चे संग कार के आगे कूदी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:20 AM IST

उरई। कोतवाली के सामने महिला मासूम बच्चे के साथ कार के आगे कूद गई। जिससे वहां खलबली मच गई। शोर सुनकर दौड़ी पुलिस उसे कोतवाली ले गई। जहां उसने बताया कि उसका उरई निवासी पति उसे छोड़कर भाग गया है। वह बिहार की है अब कहां जाए।
कोतवाली के सामने शुक्रवार को बिहार निवासी महिला कार के आगे अपने मासूम बच्चे के साथ कूद गई। जिससे वहां खलबली मच गई। गनीमत रही कि कार सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे उसे चोट नहीं आई। शोर सुनकर दौड़े पुलिस कर्मी उसे कोतवाली ले गए, जहां उसने बताया कि वह बिहार की निवासी है, उसका रामकुंड निवासी पति अली उससे शादी कर यहां ले आया था। लेकिन अब वह उसे छोड़कर कहीं चला गया है। अब वह कहां जाए। जिस पर पुलिस ने उसके पति की तलाश कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। तब महिला शांत हुई।