{“_id”:”66f715af4d0db5fd400ffc84″,”slug”:”bike-rider-dies-in-car-collision-orai-news-c-224-1-ka11004-120303-2024-09-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:59 AM IST

कोंच। कोंच-उरई मार्ग पर शुक्रवार शाम ग्राम पड़री के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कस्बे के नया पटेलनगर आशीर्वाद होटल के पीछे नहर कॉलोनी में रहने वाले राहुल उर्फ छोटू (24) पुत्र शिवकरण अहिरवार ट्रक चालक है। शुक्रवार को ट्रक उरई में खड़ा कर राहुल बाइक से अपने घर कोंच आ रहे थे। शाम लगभग साढ़े छह बजे ग्राम पड़री के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार राहुल उछलकर कार के शीशे से जा टकराया। सिर में हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा होते देख जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सवार कार छोड़कर मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं आई। तभी एट थाना क्षेत्र से लौट रहीं सीओ अर्चना सिंह ने गाड़ी रोककर खून से लथपथ पड़े राहुल को पुलिस की गाड़ी से सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि कार पर भाजपा का झंडा लगा है। कार की आगे की नंबर प्लेट भाजपा के रंग में पुती है। कोतवाल अरुण कुमार राय, सागर चौकी इंचार्ज अवनीश पटेल ने सीएचसी पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी सीएचसी पहुंचे। जिनका रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। मृतक राहुल तीन भाई थे।
