जालौन। देर रात तक जागने के बाद घर में परिवार के सदस्य सो गए। रात में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का सामान पार कर दिया। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी लालसिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात घर के पास ही नवरात्र में अचरी गायन हो रहा था। इसलिए परिवार के सदस्य भी अचरी सुनने के लिए चले गए थे। रात करीब दो बजे परिवार के सदस्य अचरी गायन सुनकर घर आए और सो गए। रात दो बजे जब वह लोग घर पर पहुुंचे तब तक सब ठीक था। लेकिन रात में किसी समय छत के सहारे चोर घर में घुस आए।
देर रात तक जागने और गहरी नींद में होने के चलते किसी को आहट नहीं मिली। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे बृजबाला, मंगलसूत्र, कमरपेटी, नथ, 16 जोड़ी बिछिया, हाथ के दो कड़े, 20 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया।
सुबह जब वह जागे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। हल्का इंचार्ज निसार अहमद ने मौके का मुआयना किया। कोतवाली वीरेंद्र पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। स
