Baba Siddiqui murder case: मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में दो शूटरों का नाम सामने आ रहा है। ये दोनों शूटर यूपी के बहराइच जिले के हैं। अब तक प्राप्त सूचना के अनुसार इनका कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”670b665c780dd3acaf0a6f99″,”slug”:”baba-siddiqui-murder-case-two-shooters-are-from-bahraich-district-of-up-had-gone-to-mumbai-in-search-of-live-2024-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: यूपी के बहराइच जिले के हैं दो शूटर, रोजी-रोटी की तलाश में गए थे मुंबई, ये है रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाबा सिद्दीकी।
– फोटो : एक्स/बाबा सिद्दीकी
मुंबई में हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में यूपी के दो शूटरों का नाम सामने आ रहा है। इस घटना में शामिल धर्मराज कश्यप और शिव कुमार उर्फ शिवा गौतम दोनों कैसरगंज कोतवाली के गंडारा गांव के रहने वाले थे। दोनों परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई कमाने गए थे। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया की दोनो का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यह दोनों ही सामान्य परिवार के लोग हैं। अभी तक नियमित रूप से यह परिवार के साथ जुड़े हुए भी थे। पुलिस घर पहुंचकर परिवार से बात कर रही है। साथ ही यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के बारे में परिवार के पास क्या जानकारी है।
शनिवार रात हुई थी हत्या
महाराष्ट्र में अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इस बीच, इस हत्याकांड को लेकर नया दावा सामने आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया है कि हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पटाखों का फायदा उठाया। दरअसल, दशहरे के मौके पर जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे तभी उनकी हत्या की गई।