Orai News: कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक युवक और किशोरी ने प्रेम प्रसंग में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6713495cc6b29b137d016c35″,”slug”:”a-young-man-and-a-teenager-committed-suicide-in-a-love-affair-bodies-were-found-hanging-in-the-room-2024-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: प्रेम प्रंसग में युवक व किशोरी ने दी जान, कमरे में दुपट्टे से लटके मिले शव, परिजनों में हड़कंप…जांच शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घटनास्थल की जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala
उरई में प्रेम प्रसंग के चलते युवक और किशोरी ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह जब लोगों ने उनके शव फंदे पर लटके देखे, तो कस्बे में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों से भी जानकारी जुटाई है।
कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी कुंवरलाल (22) का अपने पड़ोस में रहने वाली सजातीय किशोरी पूनम (17) से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार की रात किशोरी प्रेमी युवक के घर पहुंची और रात में दोनों ने घर के कमरे में लगी बल्ली के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों ने उनके शव फंदे पर लटके देखे, तो कोहराम मच गया।