संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”671d4f4f84faeca2ed0f64d4″,”slug”:”a-woman-hanged-herself-to-death-due-to-domestic-discord-orai-news-c-12-1-knp1009-877466-2024-10-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गृहकलह में महिला ने फंदा लगा दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 27 Oct 2024 01:51 AM IST

मुहम्मदाबाद । गृहकलह में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन जब दूसरे मकान में सफाई करने के बाद घर पहुंचे तो उसे फंदे पर लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरन गांव निवासी रामकुमारी की 30 वर्षीय पत्नी ज्योति ने शनिवार सुबह घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन दूसरे मकान में साफ सफाई करने के लिए गए थे। ज्योति घर पर अकेली थी। परिजनों ने बताया कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके चार वर्षीय पुत्र धर्मवीर सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका का मायका झांसी जनपद के पूछ थाना क्षेत्र के सेरसा में है। सूचना पर मायकेवाले भी आ गए। पुलिस का कहना है कि अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर मिलती है तो कार्रवाई होगी।