{“_id”:”672cff5a0f4087fed003887f”,”slug”:”husband-accused-of-murdering-wife-sent-to-jail-orai-news-c-224-1-ori1005-121901-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पत्नी का हत्यारोपी पति भेजा गया जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:26 PM IST

सिरसाकलार। पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपी ने अवैध संबंध के शक में पति की हत्या कर दी थी।सिरसाकलार थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अमर सिंह यादव ने बुधवार की सुबह अवैध संबंध के शक में पत्नी कुसमा देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था। पूछताछ में उसने बताया था कि पत्नी के कई लोगों से संबंध थे, इससे वह परेशान हो गया था। इसी के चलते उसने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को जेल भेज दिया। (संवाद)
युवक को चाकू मार किया घायल
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के अकबरपुर मड़ैया निवासी गोलू ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बुधवार की शाम 7 बजे वह अपने खेतों में पलेवा करने जा रहा था, तभी रास्ते में गांव के ही मोनू ने शराब में नशे में गालीगलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके शरीर पर चाकू से वार कर दिए। इससे वह घायल हो गया। बताया कि किसी तरह वह जान बचाकर भागा। आरोपी मोनू जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आपसी विवाद में झगड़ा हुआ है। घायल गोलू का उपचार के लिए भेजा गया है। मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
