माधौगढ़। पराली जलाने को लेकर सरकार की सख्ती दिखने लगी हैं। सुल्तानपुरा में पराली जलाने को लेकर लेखपाल ने 12 किसानों के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया हैं।
ज्ञात हो कि वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने पराली जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद किसान लगातार पराली जला रहे हैं। पराली जलाने की शिकायत लेखपाल कल्लू सिंह को दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल कल्लू सिंह ने पराली जला रहे सुल्तानपुरा निवासी किसान वीरभान सिंह, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, सुखदेव सिंह, अतर सिंह, बरजोर सिंह, करन सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह के खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज करा दिया गया हैं। एक साथ दर्जन भर किसानों पर मामला दर्ज पर पराली जलाने वालों में खलबली मच गई। (संवाद)
