
भीख मांगने वाले बच्चे।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सड़क से लेकर घरों तक दस्तक देकर भीख मांग रहे बच्चों को तो आपने देखा ही होगा। अक्सर आपको ऐसे बच्चे भी मिल जाते होंगे जो न बोल पाते हैं और न सुन पाते हैं। मगर आपको को यह जानकार हैरानी होगी कि बाराबंकी में एक गिरोह बच्चों को फर्जी तरीके से गूंगा बहरा बनवाकर बच्चों से भीख मांग रहा है।
दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के शिक्षक ने तो इसका पूरा खुलासा करते हुए वीडियो अपने फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट कर दिया है। अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। शिक्षक के अनुसार उनके घर आए बच्चे खुद को बोलने व सुनने में असमर्थ बता रहे थे। उनके पास बिहार के सीवान जिले के डीएम व एसपी की मुहर वाला एक प्रमाण पत्र था जिसमें उनके जन्म से बोलने में असमर्थ होने व बहन के विवाह के लिए रुपए इकट्ठा करने की बात लिखी थी।
ये भी पढ़ें – बहराइच हिंसा: सरकार ने कोर्ट में कहा- ध्वस्तीकरण का नोटिस हो गए हैं वापस, कोर्ट का सवाल- पहले सर्वे किया था
ये भी पढ़ें – यूपी का मौसम: लाहौर और दिल्ली की हवा बिगाड़ेगी प्रदेश का मौसम बढ़ सकता है प्रदूषण का स्तर, ये हैं पूर्वानुमान
शिक्षक ने दोनों बच्चों को कुरेदना शुरू किया तो कुछ ही देर में उन्होंने बोलना शुरू कर दिया फिर उन्होंने खुद को गोंडा जिले का मनकापुर क्षेत्र का निवासी बताया। कहा कि एक किराने की दुकान पर यह प्रमाण पत्र बनवाया था। वहीं, शिक्षक ने बताया कि कोई संगठित गिरोह बच्चों से भीख मंगवा रहा है। इनके साथ पूरा समूह रहता है। हालांकि उन्होंने बच्चों को जाने दिया।
