मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 701 वन दरोगाओं को नियुक्त पत्र वितरित किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों का भी जिक्र किया।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”67401bdc7ea43391ac0cb09f”,”slug”:”up-news-joining-letter-distribution-to-van-daroga-in-lucknow-2024-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मुख्यमंत्री योगी ने दिया रोजगार का उपहार, 140 महिलाओं के साथ 701 वन दरोगाओं को दिया नियुक्ति पत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि इन वन दरोगाओं में से 140 महिला अभ्यर्थी हैं। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र किया गया।
मुख्यमंत्री योगी ने वन दरोगाओं से कहा कि इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। हाल ये है कि कई शहरों में प्रदूषण के कारण स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में आप सभी लोगों को जागरुक करके समाज और देश के लिए योगदान कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र में नए प्रयोग करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करें।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने सभी बोर्ड और आयोगों को निर्देश दिया था कि भर्ती प्रक्रिया बिना किसी खोट के हो और कहीं भी गड़बड़ी होने पर जवाबदेही सुनिश्चित हो। यही कारण है कि परीक्षा पूरी होकर नियुक्ति पत्र वितरित हो रहे हैं।