08:30 AM, 23-Nov-2024
Up upchunav Result 2024: शुरुआती रुझानों में भाजपा 6 और सपा तीन पर
कानपुर की सीसामऊ सीट पर हुए उपचुनाव के बाद मतों की गिनती चल रही है। कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी में मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा में मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा 6 और सपा तीन पर हैं।

08:28 AM, 23-Nov-2024
Up By Election Result 2024 Live: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टल मतों की गिनती
प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा के लिए में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोस्टल मतों की गिनती हो रही है। ईवीएम बाहर निकाला जा रहा है। फूलपुर में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं।

08:26 AM, 23-Nov-2024
up Bypoll Results 2024: विजयी जुलूस नहीं निकाल पाएगा जीतने वाला प्रत्याशी
अलीगढ़ जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम विशाख जी. ने कहा है कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार, मतगणना के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। मतगणना के बाद विजेता प्रत्याशी के विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र व जनपद में किसी के द्वारा भी अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसएसपी संजीव सुमन ने कहा है कि मतगणना के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
08:23 AM, 23-Nov-2024
up Bypoll Results 2024: मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू
मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके साथ ही पूरे मंडी परिसर में हलचल तेज हो गई। कृषि उत्पादन मंडी समिति में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पूरे इलाके में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। कुंदरकी में कुल 2,22,588 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1,29,855 पुरुष, 92,730 महिलाएं और तीन अन्य मतदाता शामिल हैं।
08:23 AM, 23-Nov-2024
up by-election Result 2024: मैनपुरी की करहल सीट से सपा के तेजप्रताप आगे

08:16 AM, 23-Nov-2024
up Bypoll Results 2024: मीरापुर सीट पर रालोद आगे

08:14 AM, 23-Nov-2024
करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: मैनपुरी में करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। नवीन गल्ला मंडी स्थित मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा में मतगणना हो रही है।
08:11 AM, 23-Nov-2024
up by-election Result 2024: आठ बजे से मतगणना शुरू
कानपुर की सीसामऊ सीट के उपचुनावों की मतगणना गल्लामंडी नौबस्ता में शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर शुरू हो गई है। डाक मतपत्र और सर्विस मतदाता के वोटों की गिनती पहले की जा रही है। पहले राउंड में मतगणना की घोषणा 30 मिनट बाद होगी। ईवीएम की गिनती के लिए चबूतरे पर कुल 14 मेजें लगाईं गई हैं। कुल 20 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी।
08:10 AM, 23-Nov-2024
up upchunav result 2024: करहल की मतगणना शुरू
मैनपुरी के करहल उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मतपत्र की गिनती हो रही है। 32 राउंड में मतों की गिनती का कार्य पूरा होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 14 टेबलों पर ईवीएम के मतों की गणना हो रही है। वहीं, पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए चार टेबलें अलग से लगाई गई हैं।
08:08 AM, 23-Nov-2024
up by election results: उपचुनाव के बाद आज हो रही मतगणना
मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आज मतगणना हो रही है। मंडी परिषद में कड़े इंतजाम किए गए हैं।
