Orai News: सिरसाकलार थाना क्षेत्र में बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से मातम पसर गया। भाई की मौत की खबर बहन दहाड़े मारकर रोने लगी। वह बार-बार कह रही थी कि वह कितनी अभागी है कि उसकी डोली भी नहीं उठ पाई और उसकी भाई की अर्थी उठ रही है।
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”674020074d567fb761073028″,”slug”:”the-happiness-of-sisters-wedding-turned-into-mourning-brother-who-was-making-sweets-died-of-a-heart-attack-2024-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Orai: बहन की शादी की खुशियां मातम में बदली, मिठाई बनवा रहे भाई की अटैक से मौत, परिजनों में कोहराम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala
उरई में बहन की शादी के लिए मिठाई बनवा रहा भाई अचेत हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को बहन की बारात आनी थी। फिलहाल कुछ दिनों के लिए शादी स्थगित कर दी गई है। घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के बड़ी मडइया गांव निवासी कमलेश राजपूत की शुक्रवार को बेटी खुशबू की बारात आनी थी। इस वजह से उसका बड़ा बेटा ओम राजपूत (19) शादी की तैयारियों में लगा था। गुरुवार की देर रात घर में मिठाई बनवाई जा रही थी। तभी अचानक ओमबाबू अचेत हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
यहां उसकी गंभीर हालत देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन को जैसे ही भाई की मौत की खबर मिली, तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। वह बार-बार कह रही थी कि वह कितनी अभागी है कि उसकी डोली भी नहीं उठ पाई और उसकी भाई की अर्थी उठ रही है।