
केजीएमयू में 18 से 25 के बीच भरे जाएंगे एमबीबीएस के परीक्षा फाॅर्म
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”689a5207565ec6e6f107aa4f”,”slug”:”mbbs-exam-forms-will-be-filled-between-18-to-25-in-kgmu-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1335220-2025-08-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: केजीएमयू में 18 से 25 के बीच भरे जाएंगे एमबीबीएस के परीक्षा फाॅर्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

केजीएमयू में 18 से 25 के बीच भरे जाएंगे एमबीबीएस के परीक्षा फाॅर्म
लखनऊ। किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एमबीबीएस फर्स्ट प्रोफेशन फेज के परीक्षा फाॅर्म 18 अगस्त से 25 अगस्त के बीच भरे जाएंगे। परीक्षा फाॅर्म ऑनलाइन भरे जाने हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनूप कुमार वर्मा की ओर से जारी पत्र के मुताबिक संबंधित विभागाध्यक्ष को भरे हुए परीक्षा फाॅर्म के आधार पर दो सितंबर तक अर्हता प्रमाणित करनी होगी। तीन से 10 सितंबर के बीच डीन इसे प्रमाणित करेंगे। 15 सितंबर से प्रवेश पत्र ऑनलाइन हो जाएगा। लिखित परीक्षा 19 सितंबर से 26 सितंबर के बीच होंगी। परीक्षा फाॅर्म का पोर्टल 25 अगस्त को बंद हो जाएगा। इस वजह से इसके बाद परीक्षा फाॅर्म भरना संभव नहीं होगा।