उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में शिक्षकों की तैनाती के कारण प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा को टाल दिया गया है। अब परीक्षाओं का आयोजन 10 से 15 दिसंबर के बीच होगा।

Trending Videos

बता दें कि पूर्व में परिषदीय स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा 28 नवंबर से तीन दिसंबर के बीच होनी थीं पर अब नई तारीखों का एलान कर दिया गया है।

प्रदेश में पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए एसआईआर किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों की तैनाती की गई है। ऐसे में शिक्षकों की उपलब्धता न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *