{“_id”:”6945b5dc4fdc7c4d22004893″,”slug”:”bjp-councilors-election-cancelled-sp-candidate-declared-elected-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1524574-2025-12-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: भाजपा पार्षद का निर्वाचन रद्द सपा प्रत्याशी निर्वाचित घोषित”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। एडीजे काशी प्रसाद सिंह ने नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 73 फैजुल्लागंज के निर्वाचित बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप कुमार शुक्ला का निर्वाचन शून्य घोषित किया है। साथ ही प्रदीप शुक्ला से पराजित हुए सपा के प्रत्याशी ललित तिवारी को निर्वाचित घोषित किया है।निकाय चुनाव में फैजुल्लागंज वार्ड से सपा प्रत्याशी रहे याची ललित तिवारी ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि प्रदीप शुक्ला ने नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र में अपने आश्रित व्यक्तियों की संपत्तियां छिपाई, जो उत्तर प्रदेश नगर पालिका नियमावली के नियमों का उल्लंघन है।कोर्ट ने प्रदीप शुक्ला के इस कृत्य को कदाचार माना और कहा कि उनका निर्वाचन निरस्त होने योग्य है और याची ललित तिवारी उनके स्थान पर उक्त वार्ड से निर्वाचित घोषित होने योग्य हैं। चुनाव में प्रदीप कुमार शुक्ला को 4972 और वादी ललित तिवारी को 3298 मत मिले थे।
