11:47 AM, 31-Dec-2025
प्रतिष्ठा द्वादशी पर रामलला का हुआ अभिषेक
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन अवसर पर रामलला का विशेष अभिषेक पूजन किया गया। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर वेद मंत्रों की गूंज और शंखनाद से आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। यज्ञशाला में वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में विविध कर्मकांड संपन्न हो रहे हैं।
11:26 AM, 31-Dec-2025
इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनेंगे संत-महात्मा और धर्माचार्य
प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।
11:12 AM, 31-Dec-2025
Ram Mandir Pran Pratishtha Dwadashi live: रामलला का अभिषेक संपन्न, भक्ति और उत्सव में डूबी रामनगरी
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला का भव्य अभिषेक किया गया। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। रक्षा मंत्री राम मंदिर परिसर में लगभग चार घंटे तक रहकर विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे। परकोटा में बने अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण भी करेंगे। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर चल रहे पाटोत्सव के अंतर्गत यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
