कल्याणपुर में जगरानी अस्पताल के पास शुक्रवार रात 1:30 बजे पोल पर काम के दौरान अचानक बिजली चालू होने से लाइनमैन की गिरकर मौत हो गई। तकनीकी कर्मचारी धीरज रावत की निगरानी में काम हो रहा था।
सेक्टर-25 पावर हाउस कल्याणपुर का कर्मचारी परशुराम लाइनमैन के रूप में जगरानी अस्पताल के पास 33,000 लाइन के पोल पर काम कर रहा था। अचानक बिजली चालू हो जाने के कारण पोल से नीचे गिर गया,जिससे मौत हो गई। मुख्य अभियंता सुशील गर्ग ने बताया कि मामले की जांच हो रही है।
