थाना नवाबाद के शिवाजी नगर इलाका निवासी बीएससी की छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शिवाजी नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर के जरिये बताया कि उसकी पुत्री से फेसबुक के जरिये थाना टहरौली के सेरिया गांव निवासी केतन पटेल (24) ने दोस्ती कर ली थी। केतन प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। पिछले महीने केतन झांसी आने पर उसकी पुत्री से मिला। उसे अपने साथ लेकर कमरे में गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अचेत कर दिया। पुत्री को जब होश आया तब उसके कपड़े नहीं थे। आरोपी उसे यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शनिवार को उसके कोछाभांवर के पास मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक आरोपी से पूछताछ करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक निखिल कुमार, प्रद्युम्न तिवारी शामिल रहे।
