कुठौंद। हदरूख उप विद्युत केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर किसानों में नाराजगी है। शुक्रवार सुबह ग्राम शेखपुर बुजुर्ग निवासी गोविंद सिंह और राजवीर सिंह बिजली आपूर्ति की समस्या लेकर हदरूख फीडर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां तैनात एसएसओ मलखान यादव व सब स्टेशन इंचार्ज ने उनसे गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में गेहूं व मूंग की फसल सूखने की कगार पर है। किसानों का आरोप है कि संबंधित फीडर के जेई रमाकांत वर्मा फोन भी नहीं उठाते।घायल किसान ने चौकी में शिकायत दी है। एसडीओ सूरज सोनी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अजय पाठक का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *