ललितपुर-बीना रेलखंड में जाखलौन यार्ड रि-मॉडलिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते अगले तीन दिन तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान ललितपुर-बीना मेमू 12 से 14 मार्च तक रद्द कर दी गई है। वहीं 5 गाड़ियां आधे से लेकर दो घंटे तक की देरी से संचालित की जाएंगी।
पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि बीना-ललितपुर मेमू (64617) 12, 13 व 14 मार्च को रद्द रहेगी। ललितपुर-बीना मेमू (64618) भी 12 से 14 मार्च तक रद्द रहेगी। इसके अलावा अहमदाबाद-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (19165) 12 मार्च को 15 मिनट व 14 मार्च को 30 मिनट की देरी से चलेगी। निजामुद्दीन-कोरबा एक्सप्रेस (12808) 14 मार्च को मंडल में 2 घंटे देरी देरी से चलेगी। अमृतसर-कोरबा एक्सप्रेस (18238) 13 एवं 14 मार्च को 1.20 घंटे, निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस (12630) 13 मार्च को 1.10 घंटे, चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस (22686) 14 मार्च को 1.10 घंटे की देरी से संचालित होगी।
