Droupadi Murmu Ayodhya Visit Schedule : अयोध्या राम मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। वह 19 मार्च को अयोध्या आएंगी। 


President Droupadi Murmu to Visit Ayodhya Ram Temple on March 19 for Hindi New Year News in Hindi

राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

 राम मंदिर निर्माण से जुड़ी भवन निर्माण समिति की बैठक रविवार को भी जारी है। बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि हिंदी नव वर्ष के अवसर पर 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति कार्यालय से कार्यक्रम को लेकर सहमति मिल चुकी है। राष्ट्रपति लगभग चार घंटे तक राम जन्मभूमि परिसर में रहेंगी। इस दौरान मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

Trending Videos

नृपेंद्र मिश्रा के अनुसार राम मंदिर निर्माण का कार्य करीब पांच वर्षों में पूरा हुआ है। निर्माण से जुड़ी प्रमुख संस्थाओं एलएंडटी और टीसीएस को 15 मई तक औपचारिक रूप से अवमुक्त किया जाएगा। मंदिर परिसर में गैलरी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मंदिर निर्माण की पूरी यात्रा को दर्शाया जाएगा। इस तकनीक पर रविवार को हो रही बैठक में चर्चा होगी। सुरक्षा के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी अत्याधुनिक बाउंड्री वॉल का निर्माण इंजीनियर्स इंडिया की ओर से कराया जा रहा है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *