सीपरी बाजार के प्रीतमपुर इलाके में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने घर पर धावा बोलते हुए हमला कर दिया। सरिया-कुल्हाड़ी से मारकर एक बच्चे समेत तीन को घायल कर दिया। उनको अस्पताल ले जाया गया। घायल पक्ष की तहरीर पर सीपरी पुलिस ने पांच नामजद समेत 12 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Trending Videos




प्रीतमपुरा निवासी मिथुन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आत्माराम शनिवार शाम घर के बाहर बैठे थे, तभी पड़ोस के गांव हस्तिनापुर निवासी जितेंद्र अपने कई साथियों के साथ आ पहुंचा। आरोपियों के पास सरिया, लोहे के पाइप और कुल्हाड़ी थी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपियों ने घेरकर हमला बोल दिया। सरिया एवं कुल्हाड़ी से मारकर पिता आत्माराम, रजनी समेत एक बच्चे को घायल कर दिया। शोर-शराबा होने एवं गांव के लोगों को जुटता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिल भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जय प्रकाश चौबे के मुताबिक मिथुन की तहरीर पर जितेंद्र राजपूत, कपिल, अभिषेक रायकवार, विनोद राजपूत, नकुल पाल समेत बारह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *