संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Sat, 14 Mar 2026 09:23 PM IST

अचानक कचरे के ढेर में आग लग जाने से पास में खड़ी मैजिक गाड़ी भी आग की चपेट में आ गई। मैजिक में आग देख मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया। मुश्किल से आग पर काबू पाया गया।


Jhansi: Fire broke out in a garbage dump, a vehicle parked nearby burnt to ashes.

आग बुझाता ग्रामीण।
– फोटो : संवाद



विस्तार

रक्सा थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर में लगी आग के कारण पास में खड़ा वाहन धूं-धूंकर जल गया। ग्रामीणों ने आधे घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल के आगे छज्जू पेट्रोल पंप के पास कॉलोनी में लखन अहिरवार ने कचरे के पास खाली जगह देखकर मैजिक को खड़ा कर दिया। इसी बीच अचानक कचरे के ढेर में आग लग गई। इससे पहले कि कोई कुछ देखता आग की चपेट में आने से मैजिक गाड़ी धूं-धूंकर जल उठी। मैजिक में आग देख मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। उधर ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के अनिल यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम की सूचना पर वह गाड़ी लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुए। गाड़ी नंदनपुरा के आगे निकली थी, तभी सूचनाकर्ता ने फोन कर बताया कि आग बुझ गई है। इस कारण वह गाड़ी लौट आई।

आग की चपेट में आए वाहन का वीडियो…







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *