भाजपा के प्रदेश संगठन के गठन की प्रक्रिया के तहत जिला इकाइयों के गठन की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है एक सप्ताह के भीतर जिला टीम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार से लगातार तीन दिन बैठकें करके प्रक्रिया पूरी करेंगे। दोनों नेता जिला पर्यवेक्षकों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे।

Trending Videos

प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है। जिला इकाइयों के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से गोरखपुर पहुंचकर तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत की। देर रात वे लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मैराथन बैठकों का सिलसिला चलेगा।

ये भी पढ़ें – योगी सरकार के नौ साल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- विध्वंस के रहे हैं ये 9 वर्ष, अखिलेश ने कहा- मुक्ति का समय



ये भी पढ़ें – लखनऊ: शनिवार को मनाई जाएगी ईद, पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात; खबर पढ़कर निकलें घर से

योगी की मौजूदगी में होगी कोर कमेटी की बैठक

जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के बीच पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह व भाजपा से समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार भी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *