बबीना। रक्सा टोल पर बृहस्पतिवार को दैनिक समाचार पत्र के हजार प्रतियों के दो बंडल चोरी हो गए। जब कर्मचारी बंडल लेने रक्सा टोल पर पहुंचे तो पता चला कि बंडल गायब हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर जानकारी हुई कि ट्रक चालक व उसके साथी ने मिलकर बंडल चोरी कर लिया। रक्सा पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

झांसी-शिवपुरी हाईवे स्थित रक्सा टोल प्लाजा पर सुबह झांसी से करेरा जाने वाली बसों के जरिये दैनिक समाचार पत्र के हजार प्रतियों के दो बंडल उतारे गए थे। कर्मचारी जब समाचार पत्र के बंडल लेने मौके पर पहुंचा तो वे गायब मिले। कर्मचारियों ने जब बंडल गायब होने की सूचना टोल मैनेजर को दी तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बंडल ट्रक चालक व उसका साथी चोरी कर ले जाते दिखे। चोरी से पहले ट्रक चालक ने टोल कर्मियों से बात की। इसके बाद दोनों बंडल ट्रक में रखकर भाग निकले।

रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि बंडल चोरी की जानकारी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *