
फोटो – 04 शेरगढ़ पुल पर लगी भीषण आग। संवाद
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69cd696b2b950c205108cc2b”,”slug”:”bike-skids-catches-fire-youth-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-142371-2026-04-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बाइक फिसलने से लगी आग, युवक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 04 शेरगढ़ पुल पर लगी भीषण आग। संवाद
कुठौंद। मंगलवार रात शेरगढ़ पुल के पास एक बाइक फिसल गई। इसमें अचानक आग लग गई और युवक सत्यम सेंगर घायल हो गया। हदरुख गांव के पच्चीस वर्षीय सत्यम औरैया से लौट रहे थे। सड़क पर घर्षण से बाइक में आग लगी। चौकी प्रभारी ने स्थानीय लोगों की मदद से फायर सिलिंडर से आग बुझाई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। घायल सत्यम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस के अनुसार बाइक घर्षण से फिसली। राहगीरों का दावा है कि तेज रफ्तार बस ने टक्कर मारी, जिससे बाइक घसीटकर आग लगी। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद ने जांच की बात कही है। (संवाद)