Scholarships in UP: यूपी में उन छात्रों के लिए अच्छी खबर है जिनका किसी वजह से छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं हो सका था। सरकार इसके लिए फिर पोर्टल खोलेगी। 


UP: Government to give second chance to students denied scholarship, reopen portal; know details

छात्रवृत्ति।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

समाज कल्याण विभाग शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का पोर्टल जल्द दोबारा खोलेगा, ताकि छूटे हुए विद्यार्थी पुनः आवेदन कर सकें। इसका उद्देश्य तकनीकी या अन्य कारणों से वंचित पात्र छात्रों को योजना का लाभ देना है। इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्रों को मिलेगा, जिससे सामाजिक समावेशन को बढ़ावा मिलेगा। समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद छात्र तक शिक्षा का लाभ पहुंचाने और आर्थिक कारणों से पढ़ाई न छूटने देने के लिए प्रतिबद्ध है।


Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *