
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69daadb1e967f26d0b06f39d”,”slug”:”lucknow-and-gujarat-finalize-preparations-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1687630-2026-04-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: लखनऊ और गुजरात ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। आईपीएल-2022 में पदार्पण करने वाली लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने मुकाबले की पूर्व संध्या पर अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इकाना स्टेडियम में चार से सात बजे तक चले अभ्यास सत्र के दौरान गुजरात की टीम पहले नेट्स पर उतरी। सत्र के दौरान टीम के हेड कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल देर तक बातचीत करते दिखें। इस दौरान टीम के तेज गेंदबाज सिराज अहमद और प्रसिद्ध कृष्णा ने हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान के साथ देर तक नेट्स में गेंद डाली। उधर, लखनऊ की ओर से हेड कोच जस्टिन लैंगर के निर्देशन में खिलाडि़यों ने नेट्स पर पसीना बहाया।