लखनऊ। विकास नगर सेक्टर-12 में बुधवार शाम लगी आग ने आशियाने के साथ लोगों की खुशियां और जीने का सहारा तक निगल लिया। बृहस्पतिवार को भी कहीं-कहीं आग धधकती दिखी। वहीं, पीड़ित राख के बीच पेट भरने के लिए बचा हुआ राशन और जमापूंजी ढूंढते दिखे। लोगों में रह-रहकर गुस्से का उबाल भी देखने को मिला।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे तपती धूप में बेटी और बेटों के साथ राख में कुछ ढूंढते हुए परवीन बोलीं कि लोगों के घरों में मजदूरी करके पाई-पाई जोड़कर तीन लाख रुपये जुटाए थे। अगले माह बेटे और बेटी का निकाह होना था। दान दहेज का सामान और बहू के लिए जेवर बनवाकर रखे थे। एक हादसे ने सब कुछ जलाकर राख कर दिया। अब समझ नहीं आ रहा दोनों को निकाह कैसे करूंगी।
सिर्फ बोल देते तो झोपड़ी खाली कर देती, आग क्यों लगा दी
टिन के पतरे के नीचे बेटे के साथ बैठीं सीतापुर के महमूदाबाद निवासी गीता ने कहा कि झोपड़ी ही छीननी थी तो ऐसे ही कह देते। आग क्यों लगा दी। मैं 30 साल से यहां रह रही थी। कभी सोचा नहीं था कि ऐसा दिन भी देखना पड़ेगा। इतने पैसे भी नहीं कि परिवार के साथ सीतापुर जा सकूं। कैसे रहूंगी और क्या खाऊंगी।
एक घंटे बाद आई दमकल
शाकिब का आरोप है कि आग लगने के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी आए। वे समय से आ जाते तो आग इतनी नहीं फैलती और लोगों का नुकसान होने से बच जाता। इस बात का अंदाजा भी लगाना मुश्किल है कि लोगों का कितना नुकसान हुआ है।
ऐसा लगा जैसे आसमान में दग रहीं हो मिसाइलें
सीतापुर के महमूदाबाद निवासी आशीष ने बताया कि आग शराब की कैंटीन के पास से लगनी शुरू हुई थी। कैंटीन के पास स्थित झोपड़ी में सिलिंडर फटा और छिटक कर उनकी झोपड़ी के अंदर जा गिरा। वह आग बुझा पाते तभी लपटें उनके सिलिंडर तक पहुंच गईं और वह भी फटकर दूसरे की झोपड़ी पर गिर पड़ा। इसी तरह कई धमाके हुए। आसमान ऐसा दिख रहा था जैसे मानों मिसाइलें दग रही हों। हादसे के कारण खाने के लाले पड़ गए।
सब कुछ राख, बचे सिर्फ शरीर के कपड़े
अग्निकांड में जान गंवाने वाली दो बच्चियों के पिता सतीश ने बताया कि आग ने उनका सबकुछ छीन लिया। दो बच्चों के साथ-साथ कपड़े, राशन सब जल गए। अब उनके पास सिर्फ पहने हुए कपड़े बचे हैं। आग की खबर सुनकर गणेशपुर चिनहट में रहने वाले सतीश के भाई कुलदीप पहुंचे और भाई व उनके परिवार को अपने साथ घर लेकर गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के दम घुटने के बाद जलने से मौत की पुष्टि हुई है।
जीवन भर रहेगी टीस
सतीश के पिता दुलारे ने बताया कि वह आग लगने के बाद भगदड़ के बीच बहुत से बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर लाए थेे, लेकिन दोनों नातिनों को नहीं बचा सके। इसका उन्हें जीवन भर अफसोस रहेगा। उन्होंने बताया कि रात में आग बुझने के बाद भी उन्हें भीतर बस्ती में नहीं जाने दिया गया। 20 घंटे बाद पुलिस ने बस्ती वालों को भीतर जाने की अनुमति दी।
और न भड़के आग, इसलिए दमकल की गाड़ियां तैनात
कुछ लोगों की झोपड़ी के पास बृहस्पतिवार दोपहर तक आग धधकती रही। हालांकि लपटें ज्यादा विकराल नहीं थीं। दमकल की गाड़ियां भी घटनास्थल के पास खड़ी थीं। वहीं, चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष ओम सिंह और सुनीता गोयल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों को मट्ठा, ब्रेड, पानी, बिस्किट, नमकीन और केले वितरित किए। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की गीता गुप्ता भी राहत कार्य में जुटी नजर आईं। इसके अलावा अक्षित और अभिषेक साथियों के साथ मिलकर वेज बिरयानी और पानी बांटते दिखे। वहीं अनस, अली, रेयान, मेराज, हसन सहित कई युवाओं ने पॉकेट मनी से पानी की बोतलें खरीदकर पीड़ितों को वितरित कीं।
टीम के साथ राहत कार्य में लगे रहे भाजपा महानगर अध्यक्ष
विकास नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में शामिल हुए। पीड़ितों से बात की और भोजन भी उपलब्ध कराया। डीएम से भी बात की। कहा कि रक्षामंत्री और लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह का स्पष्ट निर्देश हैं किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा और सभी को शासन की ओर से समुचित सहायता प्रदान की जाए। संगठन इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ा है। आग से प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध जा रही हैं और उनके रहने व भोजन की समुचित व्यवस्था प्रशासन की ओर से सुनिश्चित की गई हैं। घायलों के समुचित उपचार के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं भी मुहैया कराया जा रहा हैं।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने विकास नगर अग्निकांड के पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें आर्थिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, अस्थायी पुनर्वास, शिविर लगवाकर दस्तावेज बनवाने और आवास का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है।
पीड़ितों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा देगी कांग्रेस
कांग्रेस की विधानसभा सदस्य आराधना मिश्रा मोना ने बृहस्पतिवार को विकास नगर के अग्निकांड घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और पीड़ितों को पार्टी की तरफ से एक-एक लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर पीड़ा को सुना। उन्होंने राज्य सरकार से एक-एक पीड़ित को25-25 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने और उच्च स्तरीय कमेटी से अग्निकांड की जांच कराए जाने की मांग उठाई।
अग्निकांड पीड़ितों से मिला सपा महानगर का प्रतिनिधिमंडल
समाजवादी पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी, नगर महासचिव गौरव सिंह यादव ने शहर कमेटी और पूर्वी विधानसभा कमेटी के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने विकास नगर में हुए अग्निकांड से प्रभावित लोगों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
संजय सिंह बोले- पीड़ितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराए सरकार
विकास नगर की झुग्गी बस्ती में लगी आग की घटना पर आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने दुख जताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने कहा कि घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। हादसे में जिन परिवारों ने अपना आशियाना, मेहनत की कमाई और रोजगार के साधन खोए हैं, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। उनके पुनर्वास व रोजगार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे फिर से अपने जीवन को संभाल सकें। संजय सिंह के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी विकासनगर गया।
अग्निकांड पीड़ितों से मिले माले नेता
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के नेताओं ने बृहस्पतिवार को अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। पार्टी के जिला प्रभारी रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावितों की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की।
शेल्टर होम में किया खाने-पीने का इंतजाम
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवारों के रहने खाने का इंतजाम नगर निगम की ओर से बुधवार रात ही शेल्टर होम में किया गया। इसके अलावा अस्थायी टेंट और कल्याण मंडप के भी दरवाजे खोल दिए गए थे। करीब 250 से 300 लोगों ने यहां ठहरे हैं। सभी के लिए खाना-पानी और बच्चों के लिए दूध और फल उपलब्ध कराए गए हैं।

विकास नगर सेक्टर-12 में झुग्गी बस्ती में हुए अग्निकांड के दूसरे दिन कूछ ये रहे हालात।