पश्चिम बंगाल की चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक के पारित न होने पर पूरे विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के पैरोकारों ने अपने वोट बैंक की लालच में इस विधेयक को संसद में नहीं पास होने दिया। यह देश की आधी आबादी का अपमान है, माता-बहनें इसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगी। सभाओं के दौरान सीएम ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा अराजक स्थिति के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को दोषी ठहराते हुए ऐलान किया कि ‘ममता बनर्जी सिंहासन खाली करो, भाजपा आ रही है’। अब बंगालवासियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।




मुख्यमंत्री शनिवार को पश्चिम बंगाल के माथाभांगा व धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर लोकसभा में विपक्षी दलों के रुख की भर्त्सना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहन-बेटियों के लिए लोकसभा व विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण 2029 में लागू करने का संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत किया था, लेकिन कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, सपा व वामपंथियों ने इसे पास नहीं होने दिया। ये लोग आधी आबादी को उसका हक नहीं देना चाहते, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों की पैरोकारी करते हैं। बंगाल में मुसलमानों का नाम मतदाता सूची में चढ़े और वे गरीबों के हक पर डकैती डाल सकें, तृणमूल सरकार का यही काम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *