झांसी में तीन बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। झांसी के डीएम मृदुल चौधरी समेत मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद व झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलाक यादव का ट्रांसफर कर दिया गया है।
उन्नाव जिलाधिकारी गौरंग राठी को झांसी का डीएम बनाया गया है। वहीं, रामेश्वर सुधाकर सब्बनबाड़ को मुख्य विकास अधिकारी व हिमांशु गौतम को जेडीए उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह आदेश रविवार देर रात जारी किया गया है।
