जालौन तहसील में पूर्व एसडीएम रिंकू सिंह राही की कार्यशैली और जनता के प्रति उनके समर्पित व्यवहार की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में है। उनके स्थानांतरण से निराश स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने लामबंद होकर राज्यपाल को संबोधित एक प्रार्थना पत्र भेजा है, जिसमें उनकी जालौन में पुनः तैनाती की पुरजोर मांग की गई है।



प्रार्थना पत्र में स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि रिंकू सिंह राही के कार्यकाल के दौरान तहसील में आम जनता की समस्याओं का निपटारा समयबद्ध, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया जाता था। लोगों का मानना है कि उनके रहने से प्रशासन के प्रति आम आदमी का विश्वास बढ़ा था और सरकारी कामकाज में जवाबदेही तय हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *