
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69e671866654ddcebc00588a”,”slug”:”uncontrolled-tractor-rams-into-shop-two-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-143201-2026-04-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: बेकाबू ट्रैक्टर दुकान में घुसा, दो घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जालौन। लौना रोड पर सोमवार को सीओ ऑफिस के सामने बेकाबू ट्रैक्टर कन्फेक्शनरी दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकानदार मुरारी गुप्ता (45) समेत सेल्समैन सचिन घायल हो गया। दुकानदार को उच्च संस्थान रेफर किया गया। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। हादसे में दुकान की टीन शेड समेत सामान और सेल्समैन की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान में घुस गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।