रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए दलित वोट बैंक पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में बड़ी रैली कर अपनी ताकत दिखाएगी। एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।




आठवले ने कहा कि पार्टी 62 जिलों में संगठन खड़ा कर चुकी है और अब भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में भूमिका निभाएगी। उन्होंने बसपा के कमजोर होने का दावा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलकर वंचित समाज का समर्थन जुटाएगी। सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात तय है। वहीं, महिला आरक्षण मुद्दे पर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *