
पत्नी के साथ प्रेम सिंह रायकवार(फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”69eddbe12d726753ca0eeac2″,”slug”:”father-suicide-after-slitting-throat-of-his-innocent-three-year-old-son-in-jhansi-2026-04-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘बेटे को ही निशाना क्यों बनाया? घर में बीवी और दो बेटियां भी थीं’; 3 साल के मासूम का कत्ल कर बाप ने दी जान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पत्नी के साथ प्रेम सिंह रायकवार(फाइल फोटो)
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी के रक्सा के ढीमरपुरा गांव निवासी प्रेम सिंह रायकवार (38) ने अपने तीन साल के मासूम बेटे भरत की गला रेतकर हत्या करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आला पुलिस अफसरों के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
प्रारंभिक छानबीन में मालूम चला कि शुक्रवार आधी रात के बाद शराब के नशे में घर लौटने पर प्रेम मां के साथ सो रहे भरत को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया। वहां नृशंस तरीके से पहले मासूम का चाकू से गला रेता, इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। पुलिस कई एंगल पर छानबीन कर रही है।
छह भाइयों के बीच मझला प्रेम सिंह अपने भाई लखपत के साथ गांव में बने घर में रहता था, जबकि पिता एवं अन्य भाई गांव से करीब 500 मीटर दूर खेत में बने घर में रहते हैं। प्रेम भी भाइयों की तरह खेती-किसानी करता था।