प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी के बीच एक किलोवाट कनेक्शनधारियों को राहत मिली है। अब जीरो बैलेंस होने के बाद भी उनकी बिजली 30 दिन तक नहीं काटी जाएगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के ट्वीट के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है।
ऊर्जा मंत्री ने तीन दिन पहले ट्वीट कर निर्देश दिए थे कि एक किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बिजली 30 दिन तक न काटी जाए। इसके बाद बिजली विभाग ने इस पर अमल शुरू कर दिया। सोमवार से इसे प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है।
30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को फायदा
आंकड़ों के अनुसार, शहर में करीब 1.46 लाख उपभोक्ताओं में से 93 हजार के स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 88 हजार प्रीपेड मीटर हैं। इनमें 13 हजार से अधिक उपभोक्ता एक किलोवाट कनेक्शन वाले हैं, जिन्हें इस फैसले का लाभ मिलेगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब 17 हजार है। इस प्रकार जिले में कुल 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को इस निर्णय से राहत मिलेगी।
इनका यह है कहना
एक किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। अब जीरो बैलेंस होने के बाद भी उनकी बिजली एक माह तक नहीं काटी जाएगी। – रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता (वाणिज्यिक)
जानकारी देते अधिशासी अभियंता रविंद्र कुमार…
