करीब 15 साल पहले प्रेम नगर थाना क्षेत्र के खातीबाबा इलाके से पकड़े गए चरस तस्कर को विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस )एडीजे शरद कुमार चौधरी की अदालत ने तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर 16 हजार का जुर्माना भी लगाया गया।

अभियोजन के मुताबिक प्रेम नगर थाना पुलिस ने 28 अगस्त 2011 को रात करीब नौ बजे खातीबाबा इलाके से एक व्यक्ति को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 500 ग्राम चरस बरामद हुई थी पूछताछ में उसने अपना नाम मार्शल उर्फ अमित निवासी ईसाई टोला बताया था।

उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। शनिवार को विशेष न्यायालय में मामले की सुनवाई पूरी होने पर सजा व 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें