
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वही जो सत्य हो
{“_id”:”6a0c3f86b9e2a44269053c89″,”slug”:”jhansi-betting-racket-busted-bjp-leader-among-four-arrested-in-operation-720-2026-05-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: भाजपा नेता चला रहा था सट्टा गिरोह, रजिस्टर में डेढ़ करोड़ के लेनदेन का हिसाब; गैंग में मकान मालिक भी शामिल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन-720 के तहत पुलिस ने सोमवार को सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता संतोष श्रीवास समेत चार सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मकान मालिक समेत तीन नाम प्रकाश में आए हैं।
पुलिस इनको तलाश रही है। गिरफ्तार सटोरियों के मोबाइल से 3.96 लाख के क्वाइन समेत रजिस्टर में डेढ़ करोड़ रुपये का हिसाब मिला है। पुलिस ने तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल, एक टेबलेट समेत 10 रजिस्टर भी बरामद किए हैं।
एसपी सिटी प्रीति सिंह एवं एसीपी अरीबा नोमान ने बताया बबीना के चंदौली गांव में बिरजू श्रीवास के घर को सटोरियों ने ठिकाना बनाया हुआ था। वेबसाइट के जरिए आईपीएल में सट्टेबाजी कराते थे। सोमवार को पुलिस ने दबिश देकर कोतवाली के सैंयर गेट मोहल्ला निवासी पूर्व पार्षद संतोष श्रीवास, नैनागढ़ निवासी उमेश गुप्ता, लालता प्रसाद कम्पाउंड निवासी आशीष अग्रवाल एवं कृष्णा एंनक्लेव निवासी सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया।