बांदा – जनपद की जिला स्थाई समिति की बैठक को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष राहुल निगम की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी अमित आसेरी से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। जिसमें कहा बताया गया है कि जिले की स्थाई समिति की बैठक कराएं 9 माह से नहीं हुई है। अन्तिम बैठक 25 अगस्त 2025 को हुई थी इसके बाद बैठक नहीं की गई। जिससे पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन द्वारा हल करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। ग्रामीण पत्रकारों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का एक मात्र साधन स्थायी समिति की बैठक ही है। ज्ञापन डीएम द्वारा संज्ञान में लेते हुए सूचना विभाग को बैठक की तिथि तय करने के लिए आदेशित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री शिवम सिंह,मंडल उपाध्यक्ष इकबाल खान और जिला सदस्य शुभम सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।

