राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लगा टिनशेड गिर गया जिसके नीचे दबकर दो यात्री घायल हो गए। वहीं, एक टीटीई भी घायल हो गया।
घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। हादसा तब हुआ जब यात्री हावड़ा-देहरादून ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। घायल यात्रियों को आरपीएफ रेलवे अस्पताल ले जाया गया है। एक यात्री के पैर में फैक्चर हुआ है।
हादसे के बाद ट्रेन को रुकवा दिया गया और रेस्क्यू कार्य पूरा किया गया।
हादसे में अभिषेक कुमार व साहिल घायल हो गए। दोनों हरिद्वार जा रहे थे। वहीं, टीटीई भूपेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं।
