अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: Bhupendra Singh

Updated Fri, 29 May 2026 04:50 PM IST

रामनगरी में घरवालों ने इश्क पर पहरा लगाया तो कपल तड़पने लगे। मामला थाने पहुंचा। प्रेमी ने थाने में प्रेमिका की मांग भरकर जीवन भर के लिए हाथ थाम लिया। अंत में घरवालों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर… 


couple tied knot at police station In Ayodhya with their family members in attendance

प्रेमी ने थाने में भरी प्रेमिका की मांग
– फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार

रामनगरी अयोध्या की बीकापुर कोतवाली गुरुवार को एक अनोखी प्रेम कहानी की गवाह बनी। कोतवाली परिसर स्थित हनुमान मंदिर में प्रेमी युगल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरे लिए। इसी के साथ उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया। यह अनोखा विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय है।


कोतवाली क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव निवासी आशू कुमार (23) और पड़ोसी गांव छोटकी बल्लीपुर पातूपुर निवासी दिव्यांशी (19) पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के रिश्ते की जानकारी परिजनों को हुई तो वह इसके विरोध में आ गए। मामला कोतवाली पहुंच गया। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें