यूपी में 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सभी निर्माण परियोजनाओं का थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट होगा। इसमें सड़क, पुल, पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन और सीवरलाइन संबंधी कार्य शामिल किए गए हैं। इसके लिए आईआईटी और एनआईटी समेत विभिन्न तकनीकी संस्थानों को मंडलवार जिम्मेदारी दी गई है।

सौ करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की जांच कानपुर, लखनऊ, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या और देवीपाटन मंडल में आईआईटी कानपुर करेगा। बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी व मिर्जापुर मंडलों में आईआईटी बीएचयू, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली में आईआईटी रुड़की जांच करेगा।

25 से 100 करोड़ तक की परियोजनाओं की जांच प्रयागराज, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल में एमएनआईटी प्रयागराज, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और बरेली में अलीगढ़ मुस्लिम विवि, आगरा, कानपुर, झांसी व बांदा में एचबीटीयू कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि गोरखपुर करेगा।

कम से कम पांच बार निरीक्षण कर देनी होगी रिपोर्ट

यूपी में 25 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सभी निर्माण परियोजनाओं का थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट होगा। इसकी जिम्मेदारी आईआईटी और एनआईटी समेत विभिन्न तकनीकी संस्थानों को दी गई है। परियोजना की निर्माण अवधि में संबंधित संस्थान न्यूनतम पांच बार भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देंगे। यह रिपोर्ट निरीक्षण के दिन से अधिकतम एक माह के भीतर उपलब्ध करानी होगी।

ये करेंगे 25 करोड़ तक की परियोजनाओं की जांच

25 करोड़ तक की परियोजनाओं की जांच लखनऊ में एकेटीयू व आईईटी लखनऊ, बांदा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) बांदा, मिर्जापुर व वाराणसी मे आरईसी सोनभद्र, अयोध्या व देवीपाटन में केएनआईटी सुल्तानपुर, कानपुर व बरेली में आरईसी कन्नौज, झांसी में बीआईईटी झांसी, प्रयागराज में आरईसी प्रतापगढ़, बस्ती में आरईसी अम्बेडकरनगर, आजमगढ़ व गोरखपुर में आरईसी आजमगढ़, आगरा व अलीगढ़ में आरईसी मैनपुरी, मुरादाबाद, मेरठ व सहारनपुर में आरईसी बिजनौर जांच करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *